स्तन किसी भी महिला के शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसमें कसावट आपके शरीर को आकर्षक बनाती है। लेकिन अकसर देखने में आता है कि विवाह और बच्चों के जन्म के बाद महिला के शरीर के स्तनों का कसाव कम हो जाता है, जिससे उनका सौंदर्य भी प्रभावित होता है। अक्सर महिलाएं इसकी कसावट को वापिस लाने के लिए तरह−तरह की दवाईयों का प्रयोग करती हैं, लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं होता। कभी−कभी तो बाजार में मिलने वाली दवाइयों का साइड इफेक्ट्स भी होता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो स्तनों में कसावट लाने के लिए कुछ बेहतरीन व आसान उपाय अपना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में:−
खीरा व अंडा:
खीरे व अंडे की मदद से तैयार किया गया मास्क स्तनों में कसाव लाने का काम करता है। जहां खीरे में स्किन टोनिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, वहीं अंडे में प्रोटीन व विटामिन पाए जाते हैं और जब इन्हें एक मास्क की तरह ब्रेस्ट पर अप्लाई किया जाता है तो इससे ब्रेस्ट टिश्यू स्ट्रेंथन होते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक छोटे खीरे को ब्लेंड कीजिए। अब इसमें एक एग यॉक और एक चम्मच क्रीम या बटर डालकर मिक्स करें। अब इसे अपने स्तनों पर ऊपर की तरफ लगाते हुए मसाज कीजिए। इसे करीबन आधा घंटा लगा छोड़ दें और अंत में ठंडे पानी से मास्क को धो दें। आप इस मास्क का प्रयोग सप्ताह में एक बार कर सकती हैं।

एग व्हाइट:
अंडे की एस्ट्रिजेंट व स्किन नरिशिंग प्रॉपर्टीज स्तनों के लिए बेहद लाभदायक होती है। साथ ही अंडे में मौजूद हाइड्रो लिपिड स्तनों के ढीलेपन को दूर करती है। इसके लिए आप सबसे पहले एक एग व्हाइट को अच्छी तरह फेंट लें। अब इसे ऊपर की ओर मसाज करते हुए लगाएं व करीबन आधा घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप खीरे का रस या प्याज के रस की मदद से इस मास्क को हटाएं। अंत में ठंडे पानी से वॉश करें।
एग व्हाइट विद हनी:
एग व्हाइट को शहद के साथ मिक्स करके भी लगाया जा सकता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक एग व्हाइट, एक चम्मच दही व शहद मिक्स करके स्तनों पर ऊपर की तरफ लगाएं और करीबन 20 मिनट बाद इसे वॉश करें। यह मास्क आपकी स्किन को नरिशमेंट तो देगा ही, साथ ही कुछ ही दिनों में आपको फर्क भी नजर आएगा।