मुंबई। डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ के सेट पर शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर घायल हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चोट की फोटो शेयर की, जिसमें दिख रहा है कि उनके माथे पर चोट लगी है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आउच’।
इस फिल्म में अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए अर्जुन कपूर काफी मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए वह कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर घुड़सवारी करते हुए भी नजर आए। कुल मिलाकर ऐसा कहा जा सकता है कि इस फिल्म के रोल से अर्जुन कपूर अपने फैंस का दिल जीत लेंगे।

injured
अक्सर अर्जुन कपूर के गंजे होने की रिपोर्ट्स सुर्खियों में रहती हैं, क्योंकि वह टोपी लगाए नजर आते हैं। यहां तक कि उनके जिमिंग सेशन के विडियो और तस्वीरों में भी उनका सिर ढका रहता है।
दिलचस्प बात यह है कि अर्जुन कपूर ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनके छिपे हुए हेयरस्टाइल की झलक मिलती है। फिल्म ‘पानीपत’ में अर्जुन कपूर के अलावा संजय दत्त, पद्मिनी कोल्हारे, कृति सनोन प्रमुख भूमिका नजर में आएंगे।