पिथौरागढ़ के दो वीर कश्मीर एलओसी पर देश के लिए शहीद

पिथौरागढ़ के दो वीर कश्मीर एलओसी पर देश के लिए शहीद

कश्मीर के उड़ी बारामुला सेक्टर में दिन के दो बजे पाक सैनिकों ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर आरटी फायर झौंके व बमबारी भी की। आतंकियों की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद भारतीय सैनिकों ने तत्परता से माकूल जवाब दिया। जिसमें नापड़ मुनस्यारी निवासी कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात हवलदार गोकर्ण सिंह व नाली गंगोलीहाट के नायक शंकर सिंह महरा काफी देर तक मोर्चे पर डटे रहे। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में उन्होंने पाक की नापाक हरकत को सबक सिखाते हुए उसके पांच सैनिकों को ढ़ेर किया। पाक सैनिकों ने अपने कब्जे वाले कश्मीर  की धरती का उपयोग इस हमले के लिए किया था। इस हमले में जाबांज गोकर्ण सिंह व शंकर सिंह ने बुरी तरह जख्मी हो गए थे, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी ।वे लगातार दुश्मन के हौसले पस्त करते रहे। सैन्य सूत्रों के अनुसार गोलीबारी के तत्काल बाद दोनों घायलों को सेना अस्पताल लाया जा रहा था, एमआई रूम में प्रवेश से पहले ही देश की रक्षा में उन्होंने अपने प्राण उत्सर्ग कर दिए।

उत्तराखंड के दो वीर कश्मीर एलओसी पर देश के लिए शहीद

पिथौरागढ़ के दो वीरों ने पाक के पांच आंतकियों को ढ़ेर कर स्वयं देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। कश्मीर में एलओसी के समीप भारतीय सैन्य ठिकाने पर पाक की तरफ से की गई गोलीबारी में जख्मी दोनों सैनिकों ने सेना अस्पताल के एमआई रूम पहुंचने से पहले ही अपने प्राण देश की माटी को न्यौछावर कर दिए।

कश्मीर में पाक सैनिकों ने भारतीय सैन्य ठिकानों व आबादी वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को दिन में दो बजे 20मिनट से अधिक समय तक लगातार गोलीबारी की। पाक की तरफ से अचानक हुए हमले के बावजूद भारतीय सैनिकों के हौसले के सामने उन्हें पस्त होना पड़ा।

आज आएगा पार्थिव शरीर 

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि कश्मीर में शहीद दोनों जवानों के पार्थिव शरीर रविवार सुबह 11 बजे बरेली लाए जाएंगे इसके बाद उन्हें गांव़ लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने दुख जताया

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने पिथौरागढ़ के दो जवानों की शहादत पर उनकी वीरता को नमन किया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार गोकर्ण सिंह और नायक शंकर सिंह के देश की सुरक्षा के खातिर पाकिस्तान सीमा पर शहीद हो गए थे। एक ओर हमें अपने जवानों की शहादत पर गर्व है, वहीं उन्हें खोने का भी दुख है। ईश्वर उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करें। सरकार शहीदों के परिजनों को हर संभव मदद देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *