सीएम त्रिवेंद्र रावत ने अभिनेता सोनू सूद को उत्तराखंड आने का दिया न्योता
इस प्रयास से प्रवासी उनके कायल हो गए हैं। शनिवार को सीएम त्रिवेंद्र ने फोन पर अभिनेता सूद से बात की और उनके सहयोग के लिए आभार जताया। सीएम ने कहा कि सूद और उनके जैसे कई धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने विभिन्न प्रदेशों के प्रवासियों को उनके राज्यों में भेजने में योगदान दिया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद के उत्तराखंड प्रवासियों की मदद करने पर आभार जताया और उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता दिया। सूद ने शुक्रवार को मुंबई में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों को फ्लाइट से भिजवाने में मदद की थी।
यह बेहद ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज का सहयोग ही इस वैश्विक महामारी को हराने में बेहद मदद साबित होगा। इस वैश्विक संकट के बाद उन्होंने सूद को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया।
त्रिवेंद्र ने कहा कि सूद ने उत्तराखंड में फिल्म बनाने बनाने को लेकर रूचि दिखाई। जब भी वे उत्तराखंड आएंगे, सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी। उधर, अभिनेता सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सीएम त्रिवेंद्र रावत से बात कर अच्छा लगा।
जिस सादगी और गर्मजोशी से मेरे प्रयासों की सराहना की, उससे मेरे को और बल मिला है। उन्होंने भरोसा दिया कि जल्द ही वे बद्री-केदार के दर्शन के लिए उत्तराखंड आएंगे और उनसे भी मुलाकात करेंगे।
गौरतलब है कि लॉकडाउन में फंसे हजारों प्रवासियों निजी खर्च पर ट्रेन, बस और हवाई जहाल से घर भेज रहे अभिनेता सोनू सूद अब उत्तराखंड के प्रवासियों की मदद कर सुर्खियों में आ गए हैं। बीती देर रात उत्तराखंड मूल के 55 प्रवासियों को अभिनेता सूद ने हवाई जहाज का किराया देकर रवाना किया।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों के प्रवासियों की फ्लाइट शुक्रवार को देहरादून पहुंची। घर पहुंचे प्रवासियों ने अभिनेता का आभार जताया। दिनभर सोशल मीडिया में सूद छाये रहे। मुंबई से गुरुवार रात एक बजे अभिनेता सोनू सूद ने उत्तराखंड के 55 जरूरतमंद प्रवासियों को फ्लाइट से घर भेजा।
सभी प्रवासी अभिनेता के प्रयास से उत्साहित हैं। सभी ने कहा अभिनेता सोनू इस बुरे वक्त में उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। कौथिग फाउंडेशन के जगजीवन कन्याल ने कहा अभिनेता सोनू सभी लोगों को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे और उनकी हिम्मत बढ़ाई।
कहा पिछले दो माह से जरूरतमंदों प्रवासियों को रहने के साथ ही खाने की व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने कहा मुबंई में कौथिग फाउंडेशन ने अभिनेता सोनू सूद से सहायता मांगी थी।